सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Drizzle in the morning; clouds hovered throughout the day

Ghazipur News: सुबह में बूंदाबांदी, पूरे दिन छाए रहे बादल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Drizzle in the morning; clouds hovered throughout the day
विज्ञापन
गाजीपुर। आपदा विभाग की ओर से जारी अलर्ट का असर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जनपद में दिखाई दिया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। जनपद का अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Trending Videos

आपदा विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार हवा, मेघ गर्जना व ओलावृष्टि होने की संभावना है। हालांकि दूसरे दिन न तो हवा चली और न ही मेघ गर्जना हुई। यहां तक कि ओलावृष्टि होने की खबर भी नहीं आई। अलबत्ता इतना जरूर रहा कि पूरे दिन आसमान में बादलों का बसेरा रहा। भगवान भाष्कर का दर्शन न होने के कारण मौसम सुहाना हो गया। पार्कों में बच्चों को खेलते व मस्ती करते हुए देखा गया। लोग भी अपनी दिनचर्या में मशगूल नजर आए। हालांकि आपदा विभाग की ओर से जारी अलर्ट के कारण लोग सतर्क नजर आए। आसमान में बादलों के छाए रहने के कारण पूरे दिन लोग बारिश होने की आशंका से संशकित नजर आए। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि 30 अप्रैल तक मौसम विभाग की ओर से जनपद में हवा, मेघ गर्जना, ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। मेघ गर्जना की जानकारी व नुकसान से बचने के लिए दामिनी एप्लीकेशन का प्रयोग करें। आपदाओं संबंधित चेतावनी व अलर्ट की जानकारी तथा नुकसान से बचने के लिए सचेत एप्लीकेशन का इस्तेमाल करें। आपात काल की स्थिति में 112, 1077, 1070 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed