सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Over 50 poles fell in Sevrai, 40 villages plunged into darkness

Ghazipur News: सेवराई में 50 से अधिक पोल गिरे, 40 गांवों में अंधेरा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Over 50 poles fell in Sevrai, 40 villages plunged into darkness
विज्ञापन
सेवराई। तहसील क्षेत्र में बुधवार की शाम आए तेज आंधी-तूफान के चलते 50 से अधिक हाईटेंशन विद्युत पोल टूटकर गिर गए, जबकि कई स्थानों पर विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके चलते बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय सहित आसपास के 40 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।
Trending Videos

तहसील परिसर में स्थित विशाल गूलर का पेड़ आंधी के कारण गिर गया, जिससे बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हो गई और ब्लॉक मुख्यालय जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया। वहीं करहिया-अठहठा मुख्य मार्ग पर ट्रांसफार्मर गिरने से संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। भदौरा, सेवराई, देवल और सायर फीडर समेत कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बिजली संकट के चलते पेयजल समस्या भी गहरा गई है, क्योंकि मोटर न चल पाने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि 33 हजार वोल्ट के करीब 15 और अन्य 35 से अधिक पोल टूटने की सूचना है। विद्युत निगम की टीमें युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हैं और जल्द आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed