सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Inter District Champions Cup to be held from 20th

Ghazipur News: इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप का आयोजन 20 से

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Inter District Champions Cup to be held from 20th
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के पीरनगर स्थित स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कर्मवीर स्व. सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप का आयोजन 20 फरवरी से किया जाएगा। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि 20-20 ओवरों की इस प्रतियोगिता में 8 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसका फाइनल 28 फरवरी को खेला जाएगा।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि इस शृंखला में गाजीपुर की दो-दो टीमों के अलावा बलिया, जौनपुर आजमगढ़, देवरिया, मऊ एवं वाराणसी जिले की टीमें प्रतिभाग करेंगी। सभी जिलों की टीम का गठन किया जा चुका है। चैंपियंस कप में केवल उन्हीं खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा, जिन्होंने सत्र 2026-27 के लिए यूपीसीए ट्रायल में अपना पंजीकरण कराया है। एसोसिएशन के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यूपी टी-20 गवर्निंग कौंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यूपीसीए ट्रायल 2026-27 के लिए खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल अब बंद हो गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मंडल के सभी क्रिकेट खिलाड़ियों ने निर्धारित समय सीमा के समाप्त होने के पहले अपना पंजीकरण करा लिया होगा। उन्होंने बताया कि मंडल के अंतर्गत कोई भी टूर्नामेंट बिना यूपीसीए अथवा संबद्ध जिला क्रिकेट संघ की ओर से अनुमोदित होने के बाद ही वैध माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed