सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Meritorious students will be honored at the ceremony.

Ghazipur News: समारोह में सम्मानित होंगी मेधावी छात्राएं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students will be honored at the ceremony.
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिक समारोह सर्जना-2026 का आयोजन 19 फरवरी को होगा। इस अवसर पर विगत सत्र की कला एवं विज्ञान स्नातक सर्वोच्च अंक पाने वाली छात्रा एवं विभिन्न परास्नातक विषयों में सर्वोच्च अंक पाने वाली तथा बहुमुखी प्रतिभा से संपन्न छात्राओं को स्वर्ण पदक, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
Trending Videos

समारोह में महाविद्यालय स्तरीय विविध प्रतियोगिताओं की विजेता विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र, पदक एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही प्राचार्य की ओर से कुछ विशिष्ट प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का भी सम्मान किया जाएगा। वार्षिकोत्सव का विशेष आकर्षण उसकी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी डॉ. शशिकला जायसवाल तथा डॉ. शिखा सिंह की देखरेख में चल रही है। महाविद्यालय के समारोहक डॉ. निरंजन कुमार यादव ने बताया कि यह महाविद्यालय का 48वां वार्षिक उत्सव होगा। इसके बाद महाविद्यालय अपने स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी में जुट जाएगा। इस वर्ष इस आयोजन की मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज होंगी। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए प्राचार्य प्रो. अनीता कुमारी ने समितियों का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed