पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Interstate arms smuggler and accomplice arrested in Ghazipur police encounter

Police Encounter: गाजीपुर में पुलिस और बदमाश आमने-सामने, मुठभेड़ में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर और साथी गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2026 01:10 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 01 Jul 2026 01:10 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर पुलिस ने मुठभेड़ में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर व उसके साथी को गिरफ्तार किया। एक आरोपी को गोली लगने से वह घायल हो गया।  

विज्ञापन
Interstate arms smuggler and accomplice arrested in Ghazipur police encounter
पुलिस के गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के गहमर पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ में एक शातिर अंतरराज्यीय असलहा तस्कर व लूट के आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी भी कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया। घायल आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर की अपाचे बाइक और नकदी बरामद हुई है।

विज्ञापन


क्या है मामला
क्षेत्राधिकारी जमानियां अनिल कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी व चौकी प्रभारी कामाख्या रोहित कुमार द्विवेदी अपनी टीम के साथ भटपुरवा मारुफ की बाग-रेवतीपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग व गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गहमर की ओर से बिना नंबर की अपाचे बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों को आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन फायरिंग जारी रहने पर आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें सौरभ सिंह (20) निवासी गहमर के बाएं पैर में गोली लग गई। वहीं उसका साथी मुकेश कुशवाहा (22) निवासी गहमर भागने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल सौरभ के पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, 400 रुपये नकद और बिना नंबर की काले रंग की अपाचे बाइक बरामद हुई। जबकि मुकेश के पास से एक विवो मोबाइल फोन और 300 रुपये नकद मिले।


सीओ जमानियां ने बताया कि सौरभ सिंह के खिलाफ गाजीपुर, वाराणसी और बिहार के बक्सर जिले में हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ गहमर थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed