पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   36,960 candidates will take the Teacher Eligibility Test at 18 centers.

Ghazipur News: 18 केंद्रों पर 36,960 अभ्यर्थी देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा

Wed, 01 Jul 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
36,960 candidates will take the Teacher Eligibility Test at 18 centers.
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक आयोजित होगी। इसमें 36,960 परीक्षार्थी शामिल होंगे, इनके लिए 18 विद्यालयों-महाविद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। तीन दिवसीय यह परीक्षा पहले दो दिन दो पाली और अंतिम दिन एक पाली में होगी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की तरफ से शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में प्रत्येक पाली में 7392 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दो पाली में सुबह 9.30 से 12 बजे तक और दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक होगी। तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा पहले दो दिन दो पाली और अंतिम दिन चार जुलाई को एक पाली में सुबह 9.30 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि जिन विद्यालयों-महाविद्यालयों को केंद्र बनाया गया है उनमें राजकीय सिटी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लूर्द्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, श्री शिवपूजन इंटर कॉलेज तथा हनुमान सिंह इंटर कॉलेज शामिल हैं। इसके अलावा अष्ट शहीद इंटर कॉलेज, नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज, शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, डॉ. एमए अंसारी इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, इंटर कॉलेज खालिसपुर, टाउन नेशनल इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी शती स्मारक महाविद्यालय, शांति निकेतन इंटर कॉलेज तथा सुभाष इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही 6 जोनल मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed