फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kanwariya Lane: Police personnel absent from barricades near Jangiganj flyover; vehicles sped past.

कांवड़ियां लेन : जंगीगंज फ्लाईओवर के पास बैरिकेडिंग पर पुलिसकर्मी रहे नदारद, फर्राटा भरे वाहन

Mon, 03 Aug 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Kanwariya Lane: Police personnel absent from barricades near Jangiganj flyover; vehicles sped past.
जंगीगंज में पुलिस बैरिकेट लगे होने के बाद भी पुलिसकर्मी के न होने से जाते वाहन। संवाद
सावन के पहले सोमवार के एक दिन पहले रविवार को दिनभर वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर कांवड़ियों का जत्था दिखा। हर-हर, बम-बम के जयकारे के साथ बड़ी संख्या में कांवड़िये प्रयागराज से जल भरकर बाबा काशी विश्वनाथ को चढ़ाने के लिए निकले। कांवड़िया लेन पर हर एक पाइंट पर पुलिस टीम दिखी। हाईवे पर दिव्यांग, बुजुर्ग और युवा कांवड़ियों का जोश देखने लायक था। दूसरी तरफ गंगा घाटों पर व्यवस्थाएं नाकाफी है।
विज्ञापन

दोनों पैर से दिव्यांग कौशांबी के सुभाष प्रजापति व्हीलचेयर से ही बाबा विश्वनाथ को जलचढ़ाने के लिए निकले। इनकी तरह ही कोई परिवार के साथ तो कोई अकेले बोल-बम का नारा लगाकर जल चढ़ाने निकला। कांवड़ियां लेन पर आस्था, भक्ति और विश्वास का संगम देखने को मिला। प्रशासन की ओर से किए गए इंतजाम पर कांवड़ियों ने खुशी जताई। जल चढ़ाने निकले कांवड़ियों के लिए कई जगहों पर बैठन के लिए व्यवस्था की गई है। इस बीच जंगीगंज उत्तरी लेन पर फ्लाईओवर के पास बैरिकेडिंग पर एक भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। यहां वाहन धड़ल्ले से फर्राटा भरते नजर आए। कांवड़िया लेन पर 67 सुरक्षा पाइंट बनाए गए हैं। हाईवे पर शिव भक्त दीपक सरोज, दीपक गुप्ता, रविप्रकाश, विमल शर्मा, राहुल पाल, अमन, विकास मौर्या, मनीष विश्वकर्मा, अंकित कुमार पर व्यवस्था पर खुशी जताई।
विज्ञापन

जिले सबसे अधिक भीड़ सेमराधनाथ धाम में होती है। यहां हजारों की संख्या में शिवभक्त व कांवड़िये पहुंचते हैं। गंगा में स्नान कर बाबा को जल अर्पित करते हैं। रविवार को हमारी टीम ने पड़ताल की तो घाट के पास गंदगी मिली। बैरिकेडिंग के नाम पर हल्की रस्सियां लगा दी गई हैं। यहीं हाल रामपुर घाट पर है। सोमवार को सिद्धपीठ हरिहरनाथ, बाबा बड़े शिव धाम, तिलेश्वरनाथ धाम समेत कई मंदिरों में हजारों भक्त पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे की 42 किलोमीटर की सीमा कांवड़ियों के लिए आरक्षित है। इस बीच प्रयागराज की सीमा ऊंज व वाराणसी की सीमा बाबूसराय में प्रशासन की ओर से विशेष चौकसी रखी जा रही है। रविवार को हर दिन की अपेक्षा अधिक कांवड़ियों का जत्था दिखा। जिले के प्रवेश व निकास वाले स्थानों पर हर एक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस के जवान हर आने-जाने वाले वाहनों को अपनी नजरें जमाए हुए थे।
मोढ़। कस्तूरीपुर से कावड़ियों का एक जत्था रविवार को बैजनाथ धाम जल चढ़ाने के लिए रवाना हुआ। कावड़ियां का जत्था कस्तूरीपुर से जल लेने सुल्तानगंज बिहार के लिए रवाना हुआ। वहां से जल लेकर बाबा बैजनाथ धाम देवघर झारखंड कर बाबा का जलाभिषेक करेंगे। बैजनाथ धाम जाने वालों में कमलेश यादव, प्रमोद कुमार सिंह, राजकुमार यादव, शिवकुमार पाल, श्रीधर पाल, विनय यादव, गुलाब यादव, आनंद पाल आदि रहे।
पहली बार कांवड़ लेकर बाबा दरबार जा रहे हैं। प्रयागराज से जल लेकर काशी जा रहा हूं। आस्था और विश्वास के साथ यह कांवड़ उठाई है। प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी अच्छी हैं। सोमवार को जल चढ़ाऊंगा। - शशि बिंद, कछवां बाजार।
बाबा के भक्तों के लिए कोई भी बाधा नहीं होती है। तीन साल से कांवड़ उठा रहा हूं। इस बार बारिश नहीं होने से थोड़ी गर्मी है, इसलिए रूक-रूक कर अपना सफर पूरा करूंगा। सोमवार को बाबा को जल चढ़ाना है। - सागर सिंह, प्रतापगढ़।

अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सावन के प्रथम सोमवार को लेकर तैयारियां पुख्ता हैं। मंदिरों के पास सिविल ड्रेस में भी पुलिस की तैनाती रहेगी। वहीं मुख्य प्वाइंट की तरफ वाहनों को रोक दिया जाएगा। पुलिस हर एक गतिविधियों पर नजर रखेगी। -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article