सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Middle-aged man shot dead in revenge for Holi dispute heavy police force deployed in Ghazipur village

UP: होली पर हुए विवाद का लिया बदला, अधेड़ की गोली मारकर हत्या; गाजीपुर के इस गांव में भारी पुलिस बल तैनात

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 08 Mar 2026 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में होली के दिन हुए विवाद के बाद बुजुर्ग की गोली मार हत्या कर दी गई। सूचना पाकर करंडा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Middle-aged man shot dead in revenge for Holi dispute heavy police force deployed in Ghazipur village
बुजुर्ग की हत्या के बाद गांव में भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: करंडा थाना क्षेत्र के चाडीपुर गांव में होली के दिन रंग डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद रविवार को हिंसक हो गया। इस दौरान एक युवक ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाकर आसमुहम्मद (55) को सीने में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos


थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि होली के दिन बच्चों द्वारा रंग डालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस समय सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया था। बताया जा रहा है कि उसी विवाद को लेकर रविवार को फिर से कहासुनी शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आसमुहम्मद और उनके परिजन आरोपी के दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और युवक ने गोली चला दी, जो आसमुहम्मद के सीने में जा लगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालात को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

पहले भी हुआ था विवाद
होली के दिन बच्चों द्वारा रंग डालने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस समय दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया था, लेकिन दो दिन बाद वही विवाद फिर से हिंसक रूप ले बैठा।

घटना के बाद गांव में बढ़ी चौकसी
गोलीकांड के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। एसपी सिटी डॉ.राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed