बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   More than 100 villages lack facilities, with hospitals located 15 or 20 km away.

Ghazipur News: 100 से ज्यादा गांवों सुविधाएं नहीं, कहीं 15 तो कही 20 किमी दूर है अस्पताल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
More than 100 villages lack facilities, with hospitals located 15 or 20 km away.
विज्ञापन
जिले में करीब 100 से ज्यादा गांव ऐसे हैं जहां आज भी चिकित्सकीय सुविधाओं का अभाव हैं। स्थिति यह है कि किसी गांव के ग्रामीणों को 15 किमी तो कोई 20 किमी की दूरी तय कर सीएचसी-पीएचसी पहुंचना पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि बारिश के दिनों में करइल क्षेत्र में एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती। गंभीर बीमारियों से पीड़ित व सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को अस्पताल पहुंचाने में एक घंटे से ज्यादा समय लग जाता है। बरेसर क्षेत्र के जहूराबाद में ग्रामीणों को उपचार के लिए 10 किमी की दूरी तय कर कासिमाबाद और बाराचवर सीएचसी पहुंचना पड़ता है। जहूराबाद के कुंदन जायसवाल ने बताया कि रात में अगर किसी की तबीयत खराब हो जाए तो इन केंद्रों तक पहुंचने में आधे घंटे से एक घंटे तक लग जाता है। हाजीपुर बरेसर निवासी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि सिपाह, माटा, रेंगा फत्तेहसराय गांव से कासिमाबाद व बाराचवर की दूरी करीब 14 किमी है, जबकि सागापाली, झोटारी 15 से 17 किमी और तिराहीपुर की दूरी इससे भी अधिक है।
Trending Videos

दुबिहां क्षेत्र के रानीपुर, लोचाइन, सोनाड़ी, अमरूपुर, खैराबारी, चांदपुर, रेवसड़ा, अवथही, डोनपाह, बेलसड़ी, सुरतापुर गांव ऐसे हैं, जहां से गोड़ऊर सीएचसी 12-13 किमी और मुहम्मदाबाद सीएचसी 18-20 किमी दूर है। अवथही निवासी दीवाकर राय और खैराबारी के कृष्णानंद ने बताया कि अचानक तबीयत खराब होने पर मरीजों की हालत रास्ते में ही बिगड़ जाती है। वहीं, गोड़ऊर सीएचसी से मरीजों को अक्सर रेफर कर दिया जाता है। खराब सड़कों के कारण बारिश में एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुहवल क्षेत्र के युवराजपुर, ताड़ीघाट, पठकनिया, रमवल, गौरा, बरौड़ा, बेमुई, ईजरी, ढढ़नी, भिख्खीचौरा सहित करीब 28 गांवों के बीच केवल मेदनीगांव में एक न्यू पीएचसी है। ग्रामीणों को गोराबाजार 15 से 22 किमी और रेवतीपुर करीब 15 किमी जाना पड़ता है। भागीरथपुर गांव के बीडीसी सदस्य प्रमोद यादव ने बताया कि यहां का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जर्जर हालत में है।
बहरियाबाद क्षेत्र के फातिमपुर, भवरूपुर, राजापुर, पलिवार, बनकटा और हाजीपुर जैसे गांवों के लोगों को उपचार के लिए मिर्जापुर 12 से 16 किमी और सैदपुर 27 से 31 किमी तक जाना पड़ता है। कई गांवों के लोगों को चिकित्सा सुविधा के लिए एक से दो घंटे तक का समय लग जाता है।
- डॉ. मनोज कुमार, प्रभारी सीएमओ ने कहा कि आबादी के मुताबिक स्वास्थ्य उपकेंद्र, सीएचसी और न्यू पीएचसी स्थापित है, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार और चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed