{"_id":"69f3a41d2f38cbac360bb0f4","slug":"motorcycle-collides-with-e-rickshaw-youth-dies-companion-injured-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-151569-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ई-रिक्शा से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ई-रिक्शा से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में कासिमाबाद-मऊ मार्ग पर शिऊरा गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया। परिजन उसे मऊ जिला अस्पताल लेकर गए, जहां युवक की मौत हो गई। वहीं उसके साथी का इलाज चल रहा है।
कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि देवली गांव निवासी विनोद तिवारी द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनका छोटा पुत्र अनुराग तिवारी (24) अपने साथी साहिल पटेलदके साथ मऊ जनपद में गाड़ी सर्विसिंग कराने जा रहा था। जैसे ही वे गाजीपुर-मऊ बॉर्डर स्थित शिऊरा गांव के पास पहुंचे, बाइक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकरा गई, जिससे दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन दोनों को मऊ जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान अनुराग तिवारी की मौत हो गई, जबकि उसके साथी साहिल का इलाज चल रहा है।
मृतक युवक का शव लेकर परिजन कासिमाबाद कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक युवक की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। वह दो भाइयों में छोटा था, जबकि बड़ा भाई अभिषेक तिवारी है। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी गुंजा देवी और माता इंद्रावती देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि मृतक के पिता विनोद तिवारी की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos