{"_id":"6a319c5b6b7c7793140c5c14","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-a-dumper-truck-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-154327-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक नितीश कुमार। स्रोत... परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती उमरगंज में सोमवार को डंपर के धक्के से बाइक नितीश कुमार (20) की मौत हो गई। वह लहुआर गांव स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे। बाइक से खाना खाने के लिए घर आ रहे थे।
अभी 25 दिन पूर्व ही नितीश की मां सुनीता देवी का बीमारी के कारण निधन हुआ था। ऐसे में परिवार अभी उनके निधन से ऊबर नहीं पाया था कि हादसे में बेटे की मौत से दुखों का पहाड़ टूट गया। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि मृतक के पिता संजय राम की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि नई बस्ती उमरगंज निवासी संजय राम ने तहरीर दी है कि उनका पुत्र नितीश कुमार सोमवार की दोपहर करीब दो बजे लहुआर गांव स्थित ईंट भट्ठे से खाना खाने के लिए बाइक लेकर घर के लिए निकला था।
विज्ञापन
इसी दौरान एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र नीतीश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। आसपास के ग्रामीण बेटे को उपचार के लिए नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। बताया कि मृतक पुत्र चार भाईयों में तीसरे नंबर पर था।
अभी 22 मई को ही नितीश की मां सुनीता देवी का बीमारी के कारण निधन हुआ था। यह कहकर मृतक के पिता संजय राम फफक पड़े। ग्रामीणों व परिजन उन्हें सांत्वना देने में जुटे रहे।