सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Namaz offered with reverence in mosques

Ghazipur News: मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा हुई नमाज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Namaz offered with reverence in mosques
शादियाबाद ​स्थित एक म​स्जिद में अलविदा की नमाज अदा करते मु​स्लिम बंधु-संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। पवित्र माह रमजान के आखिरी जुम्मे अलविदा पर शुक्रवार को जिले भर की मस्जिदों में अकीदत और उल्लास के साथ नमाज अदा की गई। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ी रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज संपन्न हुई और नमाजियों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।
Trending Videos

जनाब मौलाना सलमान साहब ने कहा कि रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है, जिसमें कुरआन का नाजिल होना बताया गया है। उन्होंने कहा कि यह महीना इंसान को गुमराही से बचाने, खुद को सुधारने और गुनाहों से तौबा करने का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के जुम्मा मस्जिद, सट्टी मस्जिद, सुजावलपुर, नखास, बरबरहना, कपूरपुर, महुआबाग, विशेश्वरगंज, गोरा बाजार और बड़ी बाग सहित अन्य मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। गंगौली क्षेत्र में शिया जामा मस्जिद दरगाह-ए-आलिया बाबुल मुराद हुंडरही में इमाम-ए-जुमा मौलाना राहत हुसैन जैनबी ने नमाज अदा कराई, जबकि शिया जामा मस्जिद चावनपुर गनी में मौलाना तकी आबिद ने नमाज पढ़ाई।
जिले भर की मस्जिदों में नमाज से पहले इमामों ने तकरीर के दौरान रोजा, जकात, फितरा, एतकाफ और कुरआन की अहमियत पर प्रकाश डाला। खुत्बा के बाद नमाज अदा की गई और फिर बारगाह-ए-इलाही में हाथ उठाकर रोजों और इबादतों की कुबूलियत की दुआ की गई। बहरियाबाद कस्बे की जामा मस्जिद, शाही मस्जिद और गौसिया मस्जिद के अलावा मलिकनगांव, पलिवार, रायपुर, देईपुर, झोटना, राजापुर, वृंदावन और मिर्जापुर सहित कई गांवों में भी नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारी पूरे समय निगरानी करते रहे।
दूसरी बार अदा हुई अलविदा की नमाज : इस वर्ष चांद दर्शन 29वें रमजान को न होकर 30वें रमजान को होने के कारण नमाजियों को दूसरी बार अलविदा की नमाज अदा करने का मौका मिला, जिसे लेकर लोगों में खास उत्साह देखा गया। मस्जिदों का किया निरीक्षण : जमानिया। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने विभिन्न मस्जिदों निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा इंतजामों के पहलुओं को परखा गया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।
चांद दिखाई देते ही की आतिशबाजी : बहरियाबाद। तीस रमजान को ईद का चांद दिखाई देने के साथ ही शनिवार को ईद-उल-फित्र का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। चांद दिखाई देने के साथ ही आतिशबाजी कर लोगों खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed