सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   NHAI Repairs Damaged Railing of Hamid Setu

Ghazipur News: एनएचएआई ने हमीद सेतु की दुरुस्त कराई क्षतिग्रस्त रेलिंग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
NHAI Repairs Damaged Railing of Hamid Setu
वीर अब्दुल हमीद सेतु दुरुस्त कराई गई क्षतिग्रस्त रेलिंग। संवाद
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के वीर अब्दुल हमीद सेतु पर आवागमन सुरक्षित हो गया है। गंगा नदी पर स्थित सेतु की क्षतिग्रस्त रेलिंग को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने रविवार की शाम दुरुस्त कर दिया है।
Trending Videos

यह रेलिंग बीते शुक्रवार देर शाम एक हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई थी। एनएचएआई ने सोमवार को नई रेलिंग लगाकर इसे पूरी तरह ठीक कर दिया, जिसके बाद सेतु से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। अब दिन-रात आवागमन सामान्य रूप से जारी है। मालूम हो कि बीते 20 मार्च की रात करीब 8.15 बजे गाजीपुर कोल्ड स्टोरेज से आलू खाली कर लौट रहा एक ट्रैक्टर- ट्राली बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हो गया था और सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरा था। इस हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई थी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अजय सिंह ने बताया कि सेतु की मरम्मत पूरी कर ली गई है और अब इसे सुरक्षित रूप से चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed