सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   On the fifth day, 79,567 answer sheets were evaluated at five centers

Ghazipur News: पांचवें दिन पांच केंद्रों पर जांची गईं 79567 उत्तर पुस्तिकाएं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
On the fifth day, 79,567 answer sheets were evaluated at five centers
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य सोमवार को पांच केंद्रों पर जारी रहा। पांचवें दिन सभी केंद्रों पर दोनों कक्षाओं की 79,567 कॉपियों की जांच की गई। इसमें हाईस्कूल की 52,183 और इंटर की 27,384 कॉपियां शामिल हैं।
Trending Videos

इस प्रकार अब तक जिले में दोनों कक्षाओं की कुल 2,80,750 कॉपियों की जांच की जा चुकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 18 फरवरी से शुरू है। पहले दिन 17,152, दूसरे दिन 48,312, तीसरे दिन 63,654 तथा चौथे दिन 72,067 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। पांचवें दिन हाईस्कूल के दो केंद्रों अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में 27,510 तथा शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में 24,673 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। इसी प्रकार इंटर के तीन केंद्रों राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में 8,703, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 10,706 तथा श्री शिवपूजन इंटर कॉलेज में 7,975 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed