सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Over 116 Petrol Pump NOC Cases Stuck

Ghazipur News: पेट्रोल पंप एनओसी के 116 से ज्यादा प्रकरण अटके

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Over 116 Petrol Pump NOC Cases Stuck
विज्ञापन
गाजीपुर। पेट्रोल पंपों के अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने में विभागीय लापरवाही सामने आई है। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में विभिन्न कंपनियों और विभागों के पास करीब 116 से अधिक प्रकरण लंबित पाए गए, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। इसके अलावा बैठक में मण्डी सचिव जंगीपुर की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उनका वेतन अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए।
Trending Videos

समीक्षा में सामने आया कि आईओसी के 12, सीपीसीएल के एक, बीपीसीएल के 12, एचपीसीएल के नौ और जियो-बीपी के तीन प्रकरण लंबित हैं। विभागवार स्थिति और भी चिंताजनक रही। वन विभाग के पास सबसे अधिक 23, विद्युत विभाग के पास 20, एनएचएआई गाजीपुर के पास 14, अग्निशमन विभाग के पास 10 और राष्ट्रीय राजमार्ग खंड वाराणसी के पास नौ प्रकरण अटके हुए हैं। इसके अलावा विभिन्न उपजिलाधिकारियों और अन्य विभागों के पास भी कई फाइलें लंबित पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबित मामलों की अधिक संख्या पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन मामलों में आवेदकों को शुल्क जमा करना है, उन्हें भी शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने को कहा गया। बैठक में मण्डी सचिव जंगीपुर की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उनका वेतन अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए। डीएम की सख्ती के बावजूद लंबे समय से लंबित प्रकरणों ने विभागीय कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed