सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pregnant woman brutally beaten and then thrown from rooftop

UP: चार महीने की गर्भवती से बर्बरता की हदें पार, पहले बेरहमी से पीटा, फिर छत से नीचे फेंका, महिला ने तोड़ा दम

अमर उजाला नेटवर्क, जमानिया (गाजीपुर) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 28 May 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

गर्भवती आयशा खातून को पति, सास-ससुर और जेठ ने छत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Pregnant woman brutally beaten and then thrown from rooftop
चार महीने की गर्भवती से बर्बरता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

गाजीपुर की जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बुद्धिपुर कोट मोहल्ले में मंगलवार की रात चार महीने की गर्भवती आयशा खातून को छत से फेंक दिया गया। इससे गर्भवती की मौत हो गई। आरोप है कि छत पर सो रही आयशा को पहले पति इमरान शाह, ससुर जहांगीर शाह, सास अकबरी बेगम और जेठ इबरार ने पीटा फिर छत से नीचे फेंक दिया। वह पीठ के बल नीचे गिरी। आयशा के पिता सुल्तान अहमद की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पति, सास-ससुर और जेठ के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृत आयशा की पांच साल की बेटी भी है जो घटना के समय छत पर मौजूद थी। पुलिस ने बच्ची का बयान भी दर्ज किया है। बच्ची ने पुलिस को बताया कि छत पर विवाद हुआ और मां नीचे गिर गई।

Trending Videos

पुलिस के मुताबिक बुधवार की देर रात आयशा का पोस्टमार्टम हुआ है। इसमें सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। आयशा का लीवर और किडनी डैमेज मिली है। नगर के सुबाहन टोली मोहल्ला निवासी सुल्तान अहमद ने कोतवाली पुलिस को जो दी तहरीर दी है उसमें बताया कि बेटी आयशा खातून का निकाह आठ साल पहले बुद्धिपुर कोट निवासी इमरान शाह से की थी। शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर और जेठ प्रताड़ित करने लगे थे। इसकी जानकारी आयशा ने दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार पंचायत भी हो चुकी लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार की रात परिवार के लोग खाना खाने के बाद छत पर सो रहे थे। इसी दौरान पति, ससुर, सास और जेठ ने आयशा को पीट दिया। साथ ही हत्या के इरादे से उसे छत से नीचे फेंक दिया।

विज्ञापन

आयशा चार महीने की गर्भ से थी। नीचे गिरने के बाद उसे गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। आयशा की मौत की जानकारी भी ससुराल वालों ने नहीं दी। पड़ोस में रहने वाली बहन गुड़िया ने फोन करके मायके वालों को आयशा की मौत की जानकारी दी है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंच सके। जब मौके पर पहुंचे, तो पति सहित पूरा परिवार भाग निकला था।

आयशा अचेत हाल में ही जमीन पर पड़ी थी। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इमरान करता है मजदूरी, अक्सर करता था पिटाई
मृत आयशा के भाई नौशाद ने बताया कि इमरान शाह मजदूरी करता है। अक्सर शराब पीकर घर आता था और बहन को पीटता था। मंगलवार की रात भी शराब पीकर आया था और हत्या के इरादे से ही बहन को छत से नीचे फेंक दिया था। तहरीर के आधार पर पति सहित चार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। - डॉ ईरज राजा, एसपी, गाजीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed