सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rape accused arrested in encounter; shot in both legs.

UP: दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को दोनों पैरों में लगी गोली; किशोरी से की थी दरिंदगी

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 17 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Encounter: गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी संतोष यादव (40) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। आरोपी की पहचान के लिए यक्ष एप, 50 सीसीटीवी फुटेज और 70 संदिग्धों से पूछताछ की गई। उसके पास से तमंचा, कारतूस, बाइक और नकदी बरामद हुई।

Rape accused arrested in encounter; shot in both legs.
घायल आरोपी को ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Ghazipur News: गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के करहर बुजुर्ग तिराहे पर पुलिस ने बुधवार की भोर में मुठभेड़ में दुष्कर्म के आरोपी संतोष यादव (40) को गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। आरोपी को चिह्नित करने में पुलिस ने यक्ष एप की मदद ली। साथ ही 50 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, 70 संदिग्धों से पूछताछ की।



कासिमाबाद सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम करहर बुजुर्ग तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। सूचना पर दुष्कर्म के आरोपी जमानिया कोतवाली के देवरिया गांव निवासी संतोष यादव को पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है। उसके पास से तमंचा, कारतूस, दो खोखे, बाइक और 750 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कासिमाबाद सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि घटना की छानबीन में यक्ष एप की भी मदद ली गई। लैगिंग अपराधों में जेल गए घटना स्थल के आस-पास रहने वाले अपराधियों की सूची बनाई गई। घटना में उनकी संलिप्तता के विषय में जांच पड़ताल की गई। इसके बाद दुष्कर्म के आरोपी संतोष यादव को चिह्नित करने में सफलता मिली।

विज्ञापन

यह था मामला
गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी 31 मई की रात मां से कहासुनी के बाद घर से निकल गई थी। एक जून को किशोरी गांव से करीब 30 किलोमीटर दूर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बयेपुर देवकली गांव के पास घायल और बदहवास हालत में मिली। पुलिस ने उसे जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के बाद दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई थी।

50 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और 70 लोगों से पूछताछ की गई। यक्ष एप की मदद ली गई। तब जाकर आरोपी को चिह्नित करने में पुलिस को सफलता मिली। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। - अनुभव राजर्षि, सीओ कासिमाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed