फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rath Yatra taken out in the city; devotees offered prayers to Lord Jagannath.

Ghazipur News: शहर में निकली रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन

Sat, 18 Jul 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Rath Yatra taken out in the city; devotees offered prayers to Lord Jagannath.
शहर में निकली जगन्नाथ यात्रा-संवाद
बृहस्पतिवार की देर शाम भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ 15 दिन बीमारी से स्वस्थ होकर जनता जनार्दन के दर्शन देने एवं जन कल्याण के लिए भ्रमण पर निकलते हैं तो लोग भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, बहन सुभद्रा के दर्शन करते हैं। स्टीमरघाट स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से निकलने वाले रथ का आरती पूजन पंडित राजेश पांडेय ने किया। रथयात्रा स्टीमर घाट से निकलकर टेढ़ी बाजार, गायत्री नगर, झंडातर, मारकीनगंज होते हुए चीतनाथघाट, टाउनहॉल, बैजनाथ चौक, लाल दरवाजा, मिश्रबाजार शिवमंदिर पर पहुंची।
विज्ञापन

वहीं दूसरी रथयात्रा का पूजन गोपाल पांडेय ने किया, जो हरिशंकरी से निकलकर लालदरवाजा होते हुए मिश्रबाजार में शिव मंदिर पहुंची। इस मौके पर प्रेम प्रकाश, प्रभात, हृदय प्रकाश, नितिन अग्रहरि, कृपा शंकर राय, अजय कुमार तिवारी, गोपाल चौधरी, किशन चौधरी, रामा चौधरी, अभिषेक, लवकुश बड़े महाराज, बच्चा तिवारी, संजय केसरी, आदित्य प्रकाश आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed