फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Upload departmental progress on the portal by the 25th of the month; action will be taken in case of negligence.

Ghazipur News: महीने की 25 तरीख तक पोर्टल पर अपलोड करें विभागीय प्रगति, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Sat, 18 Jul 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Upload departmental progress on the portal by the 25th of the month; action will be taken in case of negligence.
मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग प्रत्येक महीने की 25 तारीख तक अपनी प्रगति सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायकों के माध्यम से पात्र परिवारों की फैमिली आईडी बनाने के अभियान में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
शुक्रवार को वाराणसी से वर्चुअल माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, विकास कार्यों और राजस्व मामलों की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, लोक निर्माण विभाग, निराश्रित गोवंश संरक्षण, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, कन्या विवाह सहायता, शादी अनुदान, श्रम एवं सेवायोजन समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed