सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Resolve pending cases in time: Divisional Commissioner

लंबित प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : मंडलायुक्त

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Resolve pending cases in time: Divisional Commissioner
विज्ञापन
गाजीपुर। मंडलायुक्त वाराणसी एस राजलिंगम ने शुक्रवार को जनपद भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपर उप जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष, जिला सचिवालय, अभिलेख कक्ष (माल), ई-गर्वेनेंस सेल का निरीक्षण कर जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ई-गर्वेनेंस सेल में आईजीआरएस/मुख्यमंत्री हेल्प लाइन की समीक्षा के दौरान लंबित प्रकरणों का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया।
Trending Videos

उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित सभी न्यायालय कक्षों मे पुराने लंबित केसों को सूचीबद्ध करते हुए जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों की समीक्षा की। कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय के कार्यों में उदासीनता व लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को सभी पटलों के रजिस्टर अद्यतन करने के निर्देश देते हुए कहा कि वे सभी आवश्यक रजिस्टरों, अभिलेखों एवं दस्तावेजों को अद्यतन रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन देना प्राथमिकता है। अगर कोई कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह या उदासीन पाया गया तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर उप जिलाधिकारी विनोद जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed