सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shopkeepers and villagers protested by sweeping the road

Ghazipur News: दुकानदारों और ग्रामीणों ने सड़क पर झाड़ू लगाकर विरोध जताया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers and villagers protested by sweeping the road
लावा मोड पर बदहाल आरीपुर-लावा मार्ग के गड्ढों में जमे कीचड़ में झाड़ू लगाकर विरोध जाहिर करते दु
विज्ञापन
भड़सर। जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र का लावा–आरीपुर करीब 10 किलोमीटर लंबा मार्ग पिछले 12 वर्षों से खस्ताहाल है। हालत यह है कि महज 10 किमी की दूरी तय करने में लोगों को करीब दो घंटे तक का समय लग जाता है। सड़क की दयनीय स्थिति के चलते व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इससे नाराज दुकानदारों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क पर झाड़ू लगाकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के खिलाफ विरोध जताया। उनका कहना था कि अगर जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे।
Trending Videos

अरसदपुर के पूर्व प्रधान बृजेश यादव, रियाज अहमद और नंदलाल पाल ने बताया कि 2025 में शासन ने इस सड़क के निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। इसके बाद स्थानीय लोगों में विकास की उम्मीद जगी थी। 27 अप्रैल 2025 को जंगीपुर के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ नारियल फोड़कर और मिठाई बांटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य शुरु होने के कुछ महीनों बाद ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। रामअवध यादव, उत्तम बर्नवाल, मनोज कुशवाहा ने बताया कि भीड़ वाले मानपुर क्षेत्र में आरसीसी का काम आंशिक रूप से किया गया है, जबकि लावा मोड़ से अरसदपुर राजभर बस्ती तक करीब एक किलोमीटर के हिस्से पर बिना बारिश के ही गड्ढों में जलभराव है। 2008 में बनी नालियों को वर्तमान निर्माण में पाट दिया गया, जिससे पानी सड़क पर भर रहा है उनकी समस्या और बढ़ गई है। इस मौके पर शैलेश वर्मा, उदयनारायण मौर्य, अर्जुन कुशवाहा, सुनील गुप्ता, शुभम यादव, संतोष बर्नवाल, ओमप्रकाश राजभर और गोविंद मद्धेशिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed