{"_id":"69da9916d29a6e2db6030927","slug":"sensor-equipped-water-level-gauge-installed-on-hamid-bridge-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-150431-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हमीद सेतु पर लगा सेंसरयुक्त वाटर लेवल गेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हमीद सेतु पर लगा सेंसरयुक्त वाटर लेवल गेज
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। गंगा नदी पर स्थित हमीद सेतु के पश्चिमी छोर पर भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने एक अत्याधुनिक सेंसर युक्त वाटर लेवल गेज स्थापित किया है। सौर ऊर्जा से संचालित यह सिस्टम गंगा के जलस्तर की लगातार और सटीक निगरानी करेगा।
हाईटेक रिवर मॉनिटरिंग सिस्टम का मुख्य उद्देश्य नदी के जलस्तर को मापना है। इसका लक्ष्य विशेष रूप से मानसून के दौरान जलस्तर में अचानक वृद्धि पर समय रहते नजर रखना और हमीद सेतु की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह सिस्टम केवल पुल की सुरक्षा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि गंगा से गुजरने वाले जलपोतों, क्रूज और मालवाहक जहाजों के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा।
जलस्तर की सटीक जानकारी मिलने से उनका आवागमन अधिक सुरक्षित, सुचारु और निर्बाध रहेगा, जिससे आपात स्थितियों की संभावना कम होगी। सेतु पर लगा सेंसर लगातार पानी के स्तर को मापता है। ऊपर लगा कंट्रोल बॉक्स इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के माध्यम से डेटा को प्रोसेस करता है। यह पूरा सिस्टम सोलर पैनल से संचालित होता है, जिससे यह 24 घंटे बिना रुकावट काम करता है। प्रोसेस किया गया डेटा वायरलेस नेटवर्क के जरिए कंट्रोल रूम तक पहुंचता है और जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचते ही सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी करता है।
इस सिस्टम से किसी भी खतरे से पहले एहतियाती कदम उठाए जा सकेंगे और क्रूज, जलपोतों तथा मालवाहक जहाजों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होगा। अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के सहायक जलीय सर्वेक्षक आरसी पांडेय ने बताया कि इस सिस्टम का उद्देश्य जलस्तर पर निरंतर नजर रखना है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से पहले एहतियात बरती जा सके और नदी में जलपोतों का आवागमन सुचारु बना रहे।
Trending Videos