सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two Dead, Including a Woman, After Being Caught in Thresher and Chaff-Making Machine

Ghazipur News: थ्रेसर और भूसा बनाने की मशीन के चपेट में आने से महिला सहित दो की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two Dead, Including a Woman, After Being Caught in Thresher and Chaff-Making Machine
ट्रैक्टर चालक की मौत की सूचनापर वीरपुर गांव में बिलखती महिलाएं। स्रोत.. ग्रामीण
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की रात थ्रेसर और भूसा बनाने वाली मशीन की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक और एक महिला की मौत हो गई। जंगीपुर के अलावलपुर गांव में मंजू देवी (40) की गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर में साड़ी फंसने से मौत हो गई। उधर, भांवरकोल के वीरपुर के बंशी मौजा में भूसा मशीन चलाते समय ट्रैक्टर चालक विमलेश यादव (27) असंतुलित होकर मशीन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई।
Trending Videos

भड़सर : जंगीपुर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी मंजू देवी देर गेहूं के फसल की मड़ाई करा रही थी। इस दौरान थ्रेसर मशीन के पास गिर रहे गेहूं अलग कररही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी साड़ी मशीन के निचले हिस्से में फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के पति विनोद राम की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी घनश्याम यादव ने बताया कि पुत्र विमलेश यादव बंशी मौजा स्थित एक खेत में भूसा बनाने का कार्य कर रहे थे। मशीन संचालन के लिए दो चालकों की आवश्यकता थी, जिनमें एक चालक पलिया निवासी दिनेश गोड़ थे। वह खाना लेने के लिए बब्बन यादव घर चले गए थे और दिनेश गोड़ भी पास में पानी पीने चले गए थे। इसी बीच पुत्र विमलेश यादव मशीन चला रहे थे, इस दौरान असंतुलित होकर मशीन की चपेट में आ गए।
हादसे में उनका दाहिना हाथ और बायां पैर पूरी तरह कटकर अलग हो गया था, जबकि बाएं हाथ की कुछ उंगलियां और दाहिना पैर घुटने तक कट गया था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने विमलेश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया, जहां मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पांच भाइयों में सबसे छोटे थे विमलेश
गाजीपुर। वीरपुर निवासी घनश्याम यादव ने बताया कि पुत्र विमलेश यादव पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। मृतक विमलेश यादव के बड़े भाई कमलेश यादव चेन्नई में एक निजी कंपनी में तैनात हैं। विमलेश अपने अन्य भाइयों के साथ गांव में रहकर एक एकड़ पैतृक भूमि के अलावा अन्य किसानों से खेत लेकर खेती का कार्य भी करते थे। हादसे के बाद पिता घनश्याम यादव, मां लीलावती देवी और अन्य परिजनों के रोने- बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed