गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में शनिवार को अंडर-17 बालिका वर्ग की बाक्सिंग का जनपदीय ट्रॉयल आयोजित किया गया था। इसमें विभिन्न भारवर्गों में 15 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से सात मुक्केबाजोंं का चयन मंडलीय ट्रॉयल के लिए किया गया है। जिला क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद ने बताया कि, वाराणसी में 10 से 13 अगस्त के बीच प्रदेश स्तरीय समन्यवय अंडर-17 बालिकाओं की बाक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई है। स्टेडियम में आयोजित इसके जनपदीय ट्रॉयल में 42 से 44 किग्रा भारवर्ग में शिल्पा यादव, 44 से 46 किग्रा भारवर्ग में चांदनी गुप्ता, 48 से 48 किग्रा भारवर्ग में चांदनी मौर्य, 48 से 50 किग्रा भारवर्ग में आईशा खान, 50 से 52 किग्रा भारवर्ग में दीक्षा उपाध्याय, 52 से 54 किग्रा भारवर्ग में विशाखा यादव, 54 से 57 किग्रा भारवर्ग में अंजली यादव का चयन मंडलीय ट्रॉयल के लिए किया गया है। यह खिलाड़ी वाराणसी में तीन अगस्त को की दोपहर एक बजे से आयोजित मंडलीय ट्रॉयल में प्रतिभाग करेंगी। इसमें देवेंद्र प्रसाद प्रजापति, सद्दाम खान, शशि भूषण सिंह, जय हिंद यादव ने रेफरी की भूमिका अदा की। इस मौके पर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, कार्यकारी सचिव वाशीम अहमद आदि मौजूद रहे।