{"_id":"69ceb1ffa0121b4d5601432e","slug":"sohar-echoed-in-temples-on-hanuman-janmotsav-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-149927-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में गूंजे सोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में गूंजे सोहर
विज्ञापन
बहादुरगंज के तमसा नदी के तट स्थित महावीर मंदिर में भजन करते श्रद्धालु-संवाद
विज्ञापन
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान जन्मोत्सव बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुआ। रामदूत के धाम में जयकारे के साथ सोहर गूंजा। मुहम्मदाबाद नगर के तिवारी टोला स्थित मनोकामनादेव संकटमोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति को नए वस्त्र पहनाने के बाद फूलमाला से उनका शृंगार हुआ। सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
इसके अलावा नागा बाबा बाल हनुमान मंदिर, शाहनिंदा स्थित नए हनुमान मंदिर में अखंड दीप प्रज्ज्वलित कर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में महरुपुर संकट मोचन हनुमान मंदिर, शेरपुर खुर्द हनुमान मंदिर और शेरपुर कला स्थित महावीर धाम परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
वहीं गोराबाजार में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। जखनिया स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर पूरे दिन जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। ब्रह्म मुहूर्त में ही संकटमोचन हनुमान जी का पंचामृत स्नान कराकर शृंगार किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरती की गई। भक्तों ने हनुमान चालीसा तथा सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया।
कार्यक्रम में कन्हैया, कैलाश, मुकेश, सोनू, मुरलीधर, रामप्रसाद कुशवाहा आदि मौजूद थे। सेवराई तहसील के सतरामगंज बाजार स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।
तीन दिनों से चल रहे अनुष्ठान के समापन के रूप में बृहस्पतिवार को हनुमानजी की प्रतिमा की विधिवत स्थापना कर प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। मंदिर समिति के व्यवस्थापक नरेंद्र सिंह ने श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया।
बहादुरगंज के महावीर मंदिर और विजय राघव संगत कुटी परिसर में हनुमत कृपा सेवा समिति की ओर से हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने हनुमान जन्मोत्सव पर सोहर गीत गाया। कमलेश महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के सेवक, कार्य साधक भगवान हनुमान की महिमा अपरंपार है। मौके पर मुख्य अतिथि घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय, रमेश राय, पवन गुप्ता, राजेश आदि मौजूद थे।
Trending Videos