गाजीपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार रैली को जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रैली जनपद के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों को लोक अदालत से होने वाले लाभ के विषय में जागरूक करेगी। साथ ही छोटे- छोटे मामले जो वर्षों से लंबित हैं, उन्हें लोक अदालत में निस्तारित कराकर लाभ उठाने की जानकारी दी जाएगी।
राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह ने कहा कि कि नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य कार्यक्रम जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शैलोज चंद्रा, अपर जिला जज अली रजा, सचिव नीरज गोंड, अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह व सचिव अंजनी ठाकुर सहित न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता उपस्थित रहे।