जिले के 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में मौसम बीमारी से ग्रसित ज्यादातर मरीज पहुंचे। इसमें जुकाम, बुखार के मरीज सबसे अधिक रहे। मेले में 1265 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
जिले में हर रविवार को पीएचसी पर 10 से चार बजे तक मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। करियावं, जयरापुर, अमिलौरी, नई बाजार, सेमराध, कटरा, चकटोडर, कसियापुर, हरिहरपुर, गोपीगंज, लालानगर, जंगीगंज, गिर्दबड़गांव आदि पीएचसी पर सुबह 10 बजे से चार बजे तक 1265 मरीज पहुंचे। जंगीगंज पीएचसी प्रभारी डॉ. एसके यादव ने बताया कि बदलते मौसम के बीच सर्तकता जरूरी है। संवाद