सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The lock hangs in the toilet, causing trouble

Ghazipur News: शौचालय में लटका रहता है ताला, परेशानी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The lock hangs in the toilet, causing trouble
भदौरा ब्लॉक परिसर स्थित सामुदायिक शौचालय के गेट पर लटका ताला। संवाद
विज्ञापन
सेवराई। भदौरा ब्लॉक परिसर में करीब 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय तीन वर्ष बाद भी शोपीस बनकर रह गया है। शौचालय पर ताला लटके होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Trending Videos

बारा निवासी रामबचन यादव, विजय यादव, विमलेश सिंह गहमरी और राहुल राय आदि ने बताया कि लाखों रुपये की लागत से बने शौचालय पर हमेशा ताला बंद रहता है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ब्लॉक परिसर में करीब छह सफाईकर्मी तैनात हैं, इसके बावजूद परिसर के चारों ओर गंदगी और कूड़े का अंबार लगा रहता है। जिला पंचायत राज अधिकारी गाजीपुर रमेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed