सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teacher employed with fake degree dismissed FIR registered manager takes action on DIOS instructions

UP: फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहा शिक्षक बर्खास्त, प्राथमिकी दर्ज; डीआईओएस के निर्देश पर प्रबंधक ने की कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 10 Mar 2026 05:42 AM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्रवाई की बात कही है। आरोपी का बीएड की डिग्री में भी आवंटित अनुक्रमांक दर्ज नहीं मिला।

Teacher employed with fake degree dismissed FIR registered manager takes action on DIOS instructions
शिक्षक बर्खास्त। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

UP News: सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षक के खिलाफ रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रबंधक सनद कुमार पांडेय ने प्राथमिकी दर्ज कराई। साथ ही विद्यालय प्रशासन ने शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है।

Trending Videos


कोतवाल वीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि वाराणसी जनपद के नहिया गांव निवासी शिक्षक शिवाकांत पांडेय एमएससी और बीएड की कूट रचित डिग्री लगाकर नौकरी कर रहे थे। गोरखपुर विश्वविद्यालय से उनके प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई तो पता चला कि उक्त अनुक्रमांक विज्ञान विषय वर्ग में किसी भी छात्र-छात्रा का नहीं है। वहीं बीएड की डिग्री में भी आवंटित अनुक्रमांक दर्ज नहीं मिला। इससे स्पष्ट हो गया कि उनके द्वारा प्रस्तुत किया गया प्रमाण पत्र फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच के बाद उक्त शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। विद्यालय के प्रबंधक सनद कुमार पांडेय ने फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षक शिवाकांत पांडेय से तत्काल स्पष्टीकरण देने को कहा था, लेकिन उनके द्वारा अब तक कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया।

डीआईओएस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने संबंधी पत्र जारी किए जाने के बाद विद्यालय के प्रबंधक ने आरोपी शिक्षक शिवाकांत पांडेय के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

2000 में वाराणसी में हुई थी तैनाती
टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के प्रबंधक सनद कुमार पांडेय ने बताया कि शिक्षक शिवाकांत पांडेय की 2000 में वाराणसी के कमलाकर चौबे आदर्श सेवा इंटर कॉलेज में तैनाती हुई थी। 2007 में रसायन विज्ञान के विषय विशेषज्ञ पद पर उनका स्थानांतरण टाउन इंटर कॉलेज सैदपुर में हुआ था। उन्होंने बताया कि 2022 में तत्कालीन प्रधानाचार्य अनिल कुमार विश्वकर्मा ने कागजातों और प्रपत्रों की जांच कराई थी। गोरखपुर विश्वविद्यालय से जब प्रमाण पत्रों का मिलान कराया गया तो रोल नंबर गजट में दर्ज नहीं मिला। इससे प्रमाण पत्रों के फर्जी होने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed