सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The loving couple took seven rounds in the police station.

Ghazipur News: कोतवाली में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The loving couple took seven rounds in the police station.
विज्ञापन
कासिमाबाद। पिछले दो वर्षों से मोबाइल से संपर्क में रह रहे प्रेमी-प्रेमिका ने बृहस्पतिवार को परिजनों की रजामंदी के बाद कोतवाली स्थित शिव मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर साथ फेरे लिए। शादी के दौरान दोनों पक्ष के परिवार मौजूद रहे। शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Trending Videos

कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के महादेवा निवासी बाढ़ू चौहान ने बताया कि उनकी पुत्री पूजा चौहान व कबीरपुर के राकेश चौहान एक-दूसरे को दो वर्षों से पसंद करते थे। जब मामले की जानकारी हुई तो दोनों पक्षों के परिजन उनकी शादी कराने के लिए तैयार हो गए। पूजा चौहान की बड़ी बहन साधना देवी ने बताया कि पूजा चौहान और राकेश चौहान के बीच पिछले दो वर्षों से फोन से बात होती रही है। हमारी बड़ी बहन राकेश चौहान के घर में ब्याही गई है। इसीलिए राकेश चौहान का हमेशा घर आना जाना रहा है। कुछ समय से हमारे माता-पिता को भी इसकी जानकारी हो गई थी। इसी क्रम में कोतवाली स्थित शिव मंदिर पर जयमाला से शादी कराने का निर्णय लिया। दोनों परिवारों की उपस्थिति में भगवान को साक्षी मानकर वर वधू के रूप में पूजा और राकेश जीवनसाथी बन गए। राकेश चौहान आंध्र प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहीं कोतवाल राजनारायण ने बताया कि प्रेमी युगल ने परिजनों की रजामंदी से शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed