{"_id":"6a319ace2318d8e6570b8c44","slug":"the-shopkeepers-family-will-receive-financial-assistance-and-action-will-be-taken-against-those-exerting-pressure-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-154363-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दुकानदार के परिजनों को मिलेगी आर्थिक मदद, दबाव बनाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दुकानदार के परिजनों को मिलेगी आर्थिक मदद, दबाव बनाने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
मृतक पान विक्रेता सुरेंद्र कश्यप के मुरादचक स्थित पैतृक आवास पहुंचकर परिजनों से जानकारी लेते जि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैदपुर/ औड़िहार। 1.12 लाख रुपये के बकाये बिजली बिल से परेशान होकर दुकानदार सुरेंद्र कश्यप ने सोमवार को जहर खाकर खुदकुशी क्या की, डीएम से लेकर एक्सईएन तक सभी सजग हो गए।
मंगलवार को डीएम अनुपम शुक्ला मुरादचक पहुंचे और सुरेंद्र कश्यप के घर में पत्नी व परिवार के सदस्यों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। ढांढस बंधाते हुए डीएम ने आश्वासन दिया कि उन्हें आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही दबाव बनाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे। वहीं, सैदपुर एक्सईएन ने कहा कि आरसी की धनराशि की माफी का लाभ परिजनों को मिलेगा।
डीएम ने कहा कि सुरेंद्र आर्थिक रूप से काफी कमजोर थे। उन पर बिजली बिल बकाया था। इसके कारण मानसिक रूप से वह काफी दबाव में थे। पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने वालों के के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। बिजली के बिल में भी सुधार किया जाएगा। पीड़ित परिवार को शासन प्रशासन की तरफ से आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जाएगी। इधर, मुरादचक ग्राम प्रधान रजई यादव ने बताया कि आठ अक्तूबर 2025 को दुकानदार के घर विजिलेंस की टीम आई थी। उन्होंने बाईपास कनेक्शन के आधार पर 69 हजार जुर्माना लगा दिया और प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय होने के कारण पीड़ित सुरेंद्र कश्यप यह रकम नहीं चुका पाए। ग्राम प्रधान ने बताया कि तीन महीने पूर्व आरसी कटी और 1.12 लाख की रसीद पीड़ित के नाम भेज दी गई। पीड़ित सुरेंद्र कश्यप को लेकर खुद ही बिजली निगम के अधिकारियों के पास गए थे, लेकिन बात नहीं बनी।
वहीं, मृतक की पत्नी शांति देवी ने कहा कि आए दिन बिजली निगम के अधिकारी वसूली के लिए पान की दुकान पर व घर आते थे। इससे उनके पति काफी मानसिक दबाव में रहते थे, इस पर उन्होंने जहर खाकर अपनी जान दे दी।
इस मौके पर जिलाधिकारी के साथ सैदपुर उपजिला अधिकारी ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी आदि भी मौजूद रहे और पीड़ित परिवार को ढाढ़स बधाया। मृतक अपने पीछे एक पुत्र सूरज व दो पुत्रियां छोड़ गए हैं।
आरसी की धनराशि माफ की जाएगी। विभागीय स्तर पर बिल की जांच की जा रही है। प्रताड़ित करने वाले आरोप के मामले में जांच प्रशासन के स्तर से हो रही है। विवेक खन्ना, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम