सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Third railway line to be laid between Audhihar Junction and Varanasi City

Ghazipur News: औड़िहार जंक्शन-वाराणसी सिटी के बीच बिछेगी तीसरी रेलवे लाइन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Third railway line to be laid between Audhihar Junction and Varanasi City
औड़िहार जंक्शन-संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी से लहुरीकाशी की रेल कनेक्टिविटी आने वाले दिनों में और बेहतर होने जा रही है। औड़िहार जंक्शन और वाराणसी सिटी के बीच तीसरी रेलवे लाइन बिछाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का कार्य शुरू हो गया है। दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी 31.36 किलोमीटर है और इस परियोजना पर 497.07 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
Trending Videos

वर्ष 2025 में पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल की ओर से औड़िहार जंक्शन और वाराणसी सिटी के बीच तीसरी रेलवे लाइन बिछाने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा गया था। रेल मंत्रालय ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 497.07 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औड़िहार-वाराणसी सिटी रेलखंड पर ट्रेनों का दबाव काफी अधिक है। इस रूट पर प्रतिदिन 150 से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है, जिनमें मालगाड़ियां, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। अधिक दबाव के कारण यात्रियों को अक्सर देरी का सामना करना पड़ता है और ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ता है। तीसरी रेलवे लाइन बनने के बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु होगा।
रेलवे के इंजीनियरों ने इस परियोजना के लिए डीपीआर तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत यह आकलन किया जा रहा है कि कितनी भूमि की आवश्यकता होगी, रेलवे के पास कितनी जमीन उपलब्ध है और क्या अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की जरूरत पड़ेगी। रेलवे प्रशासन का दावा है कि डीपीआर का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जनपद का प्रमुख जंक्शन है औड़िहार
गाजीपुर। औड़िहार जनपद का एक प्रमुख जंक्शन है। यहां से दरभंगा, रक्सौल, जयनगर, छपरा, गया, टाटानगर, कोलकाता, मऊ, गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, दुर्ग, पुणे, मुंबई, गोंदिया, गुवाहाटी और नई दिल्ली सहित कई प्रमुख शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन होता है। यहां प्रतिदिन करीब पांच हजार यात्री आवागमन करते हैं।
रेलवे का राजस्व बढ़ेगा
गाजीपुर। औड़िहार जंक्शन और वाराणसी सिटी के बीच तीसरी रेलवे लाइन बनने से अतिरिक्त यात्री ट्रेनों का संचालन संभव हो सकेगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही मालगाड़ियों के माध्यम से प्रति वर्ष 1.99 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई संभव होगी, जिससे रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी।
औड़िहार जंक्शन और वाराणसी सिटी के बीच तीसरी रेलवे लाइन बिछाने के लिए डीपीआर तैयार करने का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed