UP: गाजीपुर में महिला की मौत...दो स्टाफ नर्स सहित तीन निलंबित, पेट फूलने की शिकायत को नजरअंदाज किया था
Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर में अस्पतालकर्मियों की लापरवाही से अधेड़ महिला ने अपनी जान गंवा दी। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने बताया कि परिजनों को समझाकर शांत करा दिया गया है। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विस्तार
UP News: महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कालेज में बृहस्पतिवार को सांस लेने में हो रही तकलीफ को लेकर शादियाबाद थाना क्षेत्र के खड़वाडीह निवासी ऊषा देवी (50) को परिजनों ने भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने र्वा ब्वाय एवं स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया।
शव घर ने जाने से इंकार कर दिया। प्राचार्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वार्ड ब्वाय एवं दो स्टाफ नर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए।
परिजनों में मचा कोहराम
प्राचार्य डा. आनंद मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में तीन बजे शादियाबाद थाना क्षेत्र के खड़वाडीह निवासी ऊषा देवी (50) को परिजनों ने भर्ती कराया। इस दौरान डाक्टरों ने उनकी जांच करने के साथ ही उपचार शुरु कर दिया। इसके बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कराया गया जहां महिला की हालत गंभीर हो गई।
महिला मरीज को पेशाब न होने तथा लगातार पेट फूलने की शिकायत परिजन कर रहे थे लेकिन वार्ड में तैनात वार्ड ब्वाय एवं स्टाफ नर्स की तरफ से लापरवाही बरतने की शिकायत मिली। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। परिजन वार्ड ब्वाय एवं स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। प्राचार्य ने बताया कि परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। वार्ड ब्वाय एवं दो स्टाफ नर्स को निलंबित कर दिया गया।
