{"_id":"69c18c2e50fe3e674702fd2a","slug":"video-of-youth-being-beaten-with-a-shoe-on-gas-agency-premises-goes-viral-fir-filed-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-149375-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गैस एजेंसी परिसर में जूते से युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गैस एजेंसी परिसर में जूते से युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, प्राथमिकी
विज्ञापन
जलालाबाद स्थित एक गैस एजेंसी पर उपभोक्ता को जूते से मारते सदर विधायक जय किशन साहू के भतीजे मनीष
विज्ञापन
गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित गैस एजेंसी संचालक द्वारा युवक को जूते से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में सैदपुर के सपा विधायक अंकित भारती ने एसपी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी एजेंसी संचालक व सदर से सपा विधायक के भतीजे मनीष साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
वायरल वीडियो जलालाबाद स्थित एक गैस एजेंसी का बताया जा रहा है, जो सपा के सदर विधायक जै किशन साहू के भतीजे मनीष साहू के नाम पर है। वीडियो में जलालाबाद के युवक को जूते से पीटा जा रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। सैदपुर के सपा विधायक अंकित भारती ने 22 मार्च को पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। सोमवार को सीओ भुड़कुड़ा शुभम वर्मा ने बताया कि मामले की जांच में प्रथम दृष्टया सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी मनीष साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सदर विधायक बोले - एजेंसी पर हुआ था विवाद
मामले में सदर से सपा विधायक जै किशन साहू ने बताया कि उनकी गैस एजेंसी पर कुछ विवाद हुआ था। एक युवक गैस सिलिंडर रिफिल कराने के लिए आया था, जिसने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उनके भतीजे मनीष साहू के साथ उसका विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा था। किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह बिना वजह किसी व्यक्ति के साथ मारपीट करे। - अंकित भारती, सपा विधायक, सैदपुर।
Trending Videos