फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Village head's husband beaten and injured in land dispute; condition critical.

Ghazipur News: भूमि विवाद में प्रधान पति को पीटकर किया घायल, हालत गंभीर

Mon, 13 Jul 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Village head's husband beaten and injured in land dispute; condition critical.
करंडा। थाना क्षेत्र के सोनहरिया गांव में रविवार को भूमि विवाद 12 हमलावरों ने लाठी-डंडा, रॉड व फावड़े से हमलाकर ग्राम प्रधान पति को मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने 12 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। घायल ग्राम प्रधान पति का मेडिकल कॉलेज अस्पताल उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि सोनहरिया गांव निवासी आशीष दुबे ने तहरीर देकर जानकारी दी कि पिता भगवान दुबे ने वर्ष 2025 में छह बिस्वा जमीन का बैनामा कराया था। परिवार उस पर काबिज था। इसी भूमि को लेकर सुबह विपक्षी पक्ष ट्रैक्टर से गड्ढा खोदकर पिलर गाड़ने लगे। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने आने के लिए कहा। हमलावर अजय दुबे, धर्मेंद्र दुबे, मुन्ना दुबे, प्रिंस दुबे, संदीप दुबे, राहुल दुबे, रंगनाथ दुबे, काशीनंद दुबे, अजय पाठक, दिलीप चौबे, गौरव चौबे, लवकुश यादव सहित कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडा, रॉड व फावड़े से हमला कर दिया। मारपीट में पिता भगवान दुबे के सिर पर गंभीर चोट आई और लहुलुहान बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े, जबकि आशीष दुबे, यशवंत दुबे और उदयशंकर यादव भी घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा ले जाया गया, जहां से डाॅक्टरों ने भगवान दुबे को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि बेटे आशीष दुबे की तहरीर पर 12 नामजद एवं अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed