फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth dies; family suspects murder.

Ghazipur News: युवक की मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Sun, 26 Jul 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Youth dies; family suspects murder.
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के मेहदीपुर गांव निवासी दरोगा विश्वकर्मा (35) की शुक्रवार की देर रात मेडिकल काॅलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, मृतक की मां ने जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने की आशंका जताते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि मृतक की मां सोनी देवी ने थाने में तहरीर देकर जानकारी दी कि बेटा दरोगा विश्वकर्मा शुक्रवार सुबह काम के सिलसिले में घर से निकला था। वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ बाहर भोजन करता था। घटना वाले दिन भी वह बड़ा गांव में अपने दोस्तों के साथ भोजन किया था। देर रात करीब 10 बजे उसका एक दोस्त घर लाकर छोड़ा और तबीयत खराब की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बेटे को बड़ा गांव स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां हालत गंभीर बताते डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई। मृतक की मां सोनी देवी ने आरोप लगाया है कि बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार दिया गया है। पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed