{"_id":"69f3b199bc9c8aaddd051d0b","slug":"youth-from-noida-drowns-in-the-ganges-while-attending-a-wedding-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-151602-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: शादी में शामिल होने आया नोएडा का युवक गंगा में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: शादी में शामिल होने आया नोएडा का युवक गंगा में डूबा
विज्ञापन
गहमर नरवाघाट से गंगा में लापता यतिन शर्मा। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
गहमर। कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव के नरवाघाट पर बृहस्पतिवार को दोस्तों संग गंगा स्नान कर रहा युवक डूब गया। पुलिस ने गोताखोर बुलाकर उसकी तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चल सका। यतिन शर्मा (20) ग्रेटर नोएडा का निवासी था युवक अपने दोस्त के साथ उसकी बहन की शादी में शामिल होने आया था।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि यतिन शर्मा (20) पुत्र निवासी सुरजपुर ग्रेटर नोएडा गहमर थाना क्षेत्र के हथौरी निवासी दोस्त सूरज सिंह के बहन की शादी में 29 अप्रैल को शामिल होने आया था।
30 अप्रैल की सुबह लगभग 12 बजे महिलाएं गंगा नदी के नरवाघाट पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ककना छुड़ाने आई थीं। यतिन भी उनके साथ आया था। वह अन्य दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए उतरा था।
नहाने के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूबने लगा। उसको डूबता देख दोस्तों ने मदद की गुहार लगाई तो आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने युवक को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों से खोजबीन कराई, लेकिन वह नहीं मिला। नाव से भी उसकी तलाश की गई, लेकिन पुलिस खाली हाथ लौट आई।
Trending Videos