सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Accused of embezzling money by transferring it from a credit card

Gonda News: क्रेडिट कार्ड से रुपये ट्रांसफर कर हड़पने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 16 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling money by transferring it from a credit card
विज्ञापन
गोंडा। मसकनवा बाजार के एक व्यवसायी ने देवीपाटन परिक्षेत्र के आईजी को शिकायत पत्र भेजकर क्रेडिट कार्ड के माध्यम से उसके खाते से रुपये ट्रांसफर कर धोखाधड़ी करने का आरोप बैंक के एक कर्मचारी पर लगाया है। शिकायत में मसकनवा कस्बा निवासी बद्री प्रसाद ने बताया कि उसका बचत खाता कस्बे की एक बैंक शाखा में है। 15 जुलाई 2025 को उसे बैंक की ओर से क्रेडिट कार्ड मिला था। आरोप है कि 17 जुलाई को एक बैंक कर्मचारी ने उसकी दुकान पर आकर मोबाइल लेकर कार्ड को क्रियाशील बनाने की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही।
Trending Videos

पीड़ित का आरोप है कि 19 जुलाई को वही कर्मचारी फिर दुकान पर आया और मोबाइल व क्रेडिट कार्ड लेकर कुछ देर बाद वापस कर गया। बाद में पता चला कि उसके क्रेडिट कार्ड से दो बार में 37 हजार और 19 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। उसका कहना है कि कुछ दिन बाद मोबाइल पर 7300 रुपये की किस्त जमा करने का संदेश आया तो वह बैंक पहुंचा और शाखा प्रबंधक से शिकायत भी की। शाखा प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बैंक स्तर से कराई गई जांच में बैंक कर्मचारी की कोई भूमिका नहीं पाई गई है। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed