सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   AI will now tell you how to treat crop pests and improve the prices of your produce

Gonda News: अब एआई बताएगा फसल के कीटों का इलाज, उपज के दाम

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 16 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
AI will now tell you how to treat crop pests and improve the prices of your produce
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बैठक करते ​शिक्षक। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। आधुनिक तकनीक के जरिए खेती को आसान व लाभकारी बनाने की दिशा में जिले में नई पहल होने जा रही है। मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थी अब किसानों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की मदद से खेती, कृषि विपणन और ट्रेडिंग के गुर सिखाएंगे। इसके लिए कॉलेज स्तर पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है, जिसमें पहले चरण में छात्र-छात्राओं को एआई तकनीक की ट्रेनिंग दी जाएगी।
Trending Videos

कॉलेज के निदेशक भारतेंदुनाथ मिश्र ने सोमवार को एआई टीम के शिक्षकों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। उन्होंने बताया कि एआई विशेषज्ञों की मदद से पहले कॉलेज के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद शिक्षक छात्र-छात्राओं को एआई आधारित तकनीक की जानकारी देंगे, ताकि वे किसानों को आधुनिक खेती के तरीके समझा सकें। निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान एक विशेष एआई सॉफ्टवेयर भी विकसित किया जाएगा। इस सॉफ्टवेयर के जरिए किसान अपनी फसल का फोटो खींचकर अपलोड करेंगे, जिससे उन्हें उस फसल की संभावित बाजार कीमत की जानकारी मिल सकेगी। फसल की पत्तियों का फोटो डालने पर उसमें लगे कीट या रोग की पहचान करके उपचार के लिए उपयुक्त कीटनाशक की जानकारी भी तुरंत मिल जाएगी। इस पहल से किसानों को सही समय पर सही जानकारी मिल सकेगी, जिससे उत्पादन लागत कम करने और बेहतर कीमत पाने में मदद मिलेगी। साथ ही विद्यार्थी भी आधुनिक तकनीक का व्यावहारिक उपयोग सीख सकेंगे। कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस कार्यक्रम के तहत लगभग 250 छात्र-छात्राओं को एआई आधारित खेती और कृषि विपणन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थी गांवों में जाकर किसानों को इन तकनीकों के उपयोग के बारे में जागरूक करेंगे। बैठक में डॉ. अपर्णा वर्मा, मूर्ति नंदन त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed