सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Coordinator questioned for demanding Rs 2.25 crore bribe

Gonda News: 2.25 करोड़ रिश्वत मांगने में समन्वयक से पूछताछ

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 17 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Coordinator questioned for demanding Rs 2.25 crore bribe
विज्ञापन
गोंडा। परिषदीय स्कूलों में फर्नीचर आपूर्ति के ठेके में 2.25 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने और 30 लाख रुपये एडवांस लेने के आरोप में दर्ज प्राथमिकी की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में आरोपी जिला समन्वयक (निर्माण) विद्याभूषण मिश्र को मंगलवार को पुलिस बीएसए कार्यालय से कोतवाली नगर ले आई। यहां पर देर शाम तक मामले को लेकर उनसे पूछताछ की गई।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार भ्रष्टाचार के इस प्रकरण में पूर्व बीएसए अतुल कुमार तिवारी, जिला समन्वयक प्रेमशंकर मिश्र और जिला समन्वयक (सिविल/निर्माण) विद्याभूषण मिश्र के खिलाफ कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज है। जांच के क्रम में सिविल लाइंस चौकी प्रभारी मंगलवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे और विद्याभूषण मिश्र को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आए। कोतवाल नगर बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed