सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Engineer from Gonda dies under suspicious circumstances in Gurugram.

Gonda News: गुरुग्राम में गोंडा के इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 17 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Engineer from Gonda dies under suspicious circumstances in Gurugram.
प्रांजल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
परसपुर। बल्देव पंडितपुरवा परसपुर निवासी इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर प्रांजल तिवारी (25) की गुरुग्राम में मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव पैतृक गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।


ताऊ नंद किशोर तिवारी और चाचा संदीप तिवारी ने बताया कि प्रांजल गुरुग्राम में एक विद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर थे। मंगलवार को भतीजे की मौत की सूचना मिली तो दिल्ली में रह रहे रिश्तेदारों को उसके घर भेजा। प्रांजल का शव बेड पर पड़ा मिला और कमरे का दरवाजा खुला था। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद मोबाइल जब्त कर कमरे को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि उन्हें सूचना दी गई थी, प्रांजल ने फांसी लगा ली है लेकिन रिश्तेदार जब उसके कमरे में पहुंचे तो शव बेड पर पड़ा था। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह आत्महत्या है या हत्या, इस पर स्पष्टता आवश्यक है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, बुधवार सुबह शव गांव पहुंचा। भौरीगंज स्थित सरयू नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। पिता अंजनी कुमार तिवारी ने बेटे को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed