{"_id":"6ae2341e244a7ae16007a947","slug":"fir-against-person-who-broke-off-engagement-over-a-thar-gonda-news-c-100-1-slko1026-168811-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: थार के लिए रिश्ता तोड़ने वाले पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: थार के लिए रिश्ता तोड़ने वाले पर एफआईआर
Wed, 28 Oct 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। दहेज में बुलेट, पांच लाख रुपये नकद और फिर थार की मांग पूरी नहीं होने पर निकाह के दिन ही इन्कार करने के मामले में महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। खरगूपुर की पुरानी बाजार निवासी अजमल की शिकायत पर आरोपी मोहम्मद सलमान व उसके माता-पिता को नामजद किया गया है।
अजमल ने बताया कि उनकी 23 वर्षीय बेटी की शादी गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी मोहम्मद सलमान से तय हुई थी। 26 अक्तूबर को शादी होनी थी। उन्होंने दहेज के लिए तैयार सूची का सारा सामान 24 अक्तूबर को ही वाहन से गोरखपुर भेज दिया था। इसमें बेड, ड्रेसिंग टेबल, सोफा और अन्य सामान शामिल है।
आरोप है कि शादी वाले दिन सलमान, उसकी मां सिम्मी और पिता असलम उर्फ सुनील ने बुलेट मोटरसाइकिल व पांच लाख रुपये मांगे। इसके बाद थार गाड़ी की भी मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर बरात नहीं लाने की बात कही और निर्धारित तिथि पर बरात नहीं पहुंची। इससे शादी की तैयारियां धरी रह गईं और परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने बताया कि उन्होंने 1.20 लाख रुपये में राज मैरिज हाॅल बुक किया था। खाने और कैटरिंग की व्यवस्था पर भी करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ। घटना से बेटी की हालत खराब हो गई। महिला थाना प्रभारी अनीता यादव ने बताया कि मामले में लड़की के मंगेतर और उसके माता-पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।