फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Narcotics and allopathic medicines worth 1.13 crore seized in Gonda one accused arrested

UP News: 1.13 करोड़ की नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, कोडीन सिरप समेत ये खतरनाक दवाएं शामिल; एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Jul 2026 07:28 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 19 Jul 2026 07:28 PM IST
सार

गोंडा में छापेमारी में 1.13 करोड़ की नारकोटिक्स और एलोपैथ की दवाएं बरामद हुई हैं। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। जांच टीम ने 19 दवाओं के नमूने लिए। नौ जिलों के औषधि निरीक्षक ने संयुक्त कार्रवाई की। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Narcotics and allopathic medicines worth 1.13 crore seized in Gonda one accused arrested
गोंडा में नशीली दवाओं का जखीरा बरामद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के गोंडा में शहर के बड़गांव इलाके में नशीली और नारकोटिक्स दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। औषधि विभाग की टीम ने 16 से 18 जुलाई तक तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारकर 107 बोरियों में रखी नारकोटिक्स और एलोपैथिक की दवाएं पकड़ीं। इन दवाओं की कीमत करीब 1.13 करोड़ रुपये है। टीम ने 19 दवाओं के नमूने लिए हैं। पुलिस ने मामले में एक आरोपी शिवम कसौधन को गिरफ्तार किया है। उसके भाई अमन कसौधन की भी मामले में भूमिका सामने आई है। दोनों के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के निर्देश पर बाराबंकी की औषधि निरीक्षक रजिया बानो के नेतृत्व में गोंडा के औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा, अयोध्या के आलोक त्रिवेदी, बहराइच के विनय कृष्णा, श्रावस्ती के श्रीकांत गुप्ता, सुल्तानपुर के राजू प्रसाद, गोरखपुर के श्रीधेश्वर शुक्ल, बस्ती के मुकेश कुमार व सिद्धार्थनगर के औषधि निरीक्षक मनोज कुमार की टीम ने दवाओं के अवैध कारोबार की जांच शुरू की है।
विज्ञापन



 

कोई फर्म संचालित नहीं मिली

टीम सबसे पहले बलरामपुर रोड, जयनगरा बड़गांव स्थित अमन फार्मास्यूटिकल्स के पते पर पहुंची। पते पर इस नाम से कोई फर्म संचालित नहीं मिली। पूछताछ के बाद टीम अमन कसौधन के भाई शिवम कसौधन के बताए पते पर बरियारपुरवा, सोनार गली पहुंची। गली में बने गोदाम पहुंची। यहां बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं मिलीं। शिवम कोई वैध औषधि विक्रय लाइसेंस नहीं दिखा सका। 

टीम ने दवाओं के खरीद-बिक्री संबंधी बिल, स्टॉक रजिस्टर और अन्य अभिलेख मांगे, लेकिन दस्तावेज नहीं मिले। पूछताछ में पता चला कि आसपास के दो अन्य ठिकानों पर भी दवाओं का भंडारण किया जा रहा था। अन्य दोनों ठिकाने की जांच में टीम को भारी मात्रा में नारकोटिक्स और एलोपैथिक दवाएं डंप मिलीं। 

औषधि निरीक्षक सुमित कुमार वर्मा ने कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बरामद दवाओं के क्रय-विक्रय को नियमों के विपरीत बताते हुए आरोप लगाया गया है कि कोडीनयुक्त और नशे में प्रयुक्त होने वाली अन्य दवाओं का अवैध कारोबार किया जा रहा था। पुलिस ने बड़गांव के रानी बाजार निवासी अमन कसौधन और शिवम कसौधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फ्रिज तक नहीं था, फर्श पर रखी थीं दवाएं

जांच के दौरान मेडिकल स्टोर पर कोई फार्मासिस्ट नियुक्त नहीं मिला। दवाएं रैक के साथ फर्श पर रखी मिलीं। तापमान नियंत्रित रखने के लिए फ्रिज की व्यवस्था नहीं थी। टीम को बिना कोल्ड चेन के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन और कोडीनयुक्त सीरप भी डंप मिला। मौके पर कैशमेमो जारी करने की व्यवस्था नहीं थी और दवाओं के स्रोत से संबंधित अभिलेख भी उपलब्ध नहीं कराए गए। 107 प्लास्टिक की बोरियों में रखी दवाएं सीज कर दी गईं। इनमें 42 बोरियां नारकोटिक्स और 65 बोरियां अन्य एलोपैथिक दवाओं की थीं।

ये नशीली दवाएं मिलीं

  • सेम्प्लेक्स प्लस - 2,82,960 कैप्सूल
  • ट्रॉमाडोल - 1,96,000 इंजेक्शन
  • प्रोक्सी स्पास - 59,256 कैप्सूल
  • स्पास्मोप्रॉक्सीवॉन - 27,552 कैप्सूल
  • ऑक्सीविन - 4,390 इंजेक्शन
  • डिप्ट्राम प्लस - 53,712 कैप्सूल
  • रोमर स्पास - 32,160 कैप्सूल
  • अल्ट्रानिम-पी - 14,700 टैबलेट
  • नेफागोसिन - 5,700 इंजेक्शन
  • अल्जोमैक 0.5 - 60,000 टैबलेट
  • कोडीन युक्त सीरप कई कंपनी - 100 एमएल की कई बोतलें
  • रेस्टिजेसिक - 50 इंजेक्शन
  • ऑक्सविन-1040 इंजेक्शन
  • पाइवॉन स्पास - 720 कैप्सूल
  • कोडीन सीरप एनेक्स - 100 एमएल की 41 बोतलें
  • ओनेरेक्स - 100 एमएल की 22 बोतलें
(नोट: कार्रवाई के दौरान कुल 107 प्लास्टिक बोरियों में नारकोटिक्स और अन्य एलोपैथिक दवाएं सीज की गईं। इनमें 42 बोरियां नारकोटिक्स और 65 बोरियां अन्य एलोपैथिक दवाओं की बताई गई हैं।)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed