पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Notices served to four coaching center and two library operators.

Gonda News: चार कोचिंग और दो लाइब्रेरी संचालकों को थमाया नोटिस

Thu, 25 Jun 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 25 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Notices served to four coaching center and two library operators.
जांच करते अ​धिकारी।
गोंडा। जिले में मानकों का पालन न करने वाले कोचिंग संस्थानों व लाइब्रेरी के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी रवींद्र शंकर मिश्र की संयुक्त टीम ने विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान बड़गांव पुलिस चौकी के पास संचालित चार कोचिंग सेंटर तथा जानकीनगर मोहल्ले में संचालित दो लाइब्रेरी निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतरीं। इस पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर आवश्यक मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि सभी संस्थानों को एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक मानक पूरे करने के लिए कहा गया है। मानक पूरे होने के बाद ही संस्थानों के संचालन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


सात कोचिंग संस्थानों ने पढ़ाई रोकी सुरक्षा मानक पूरे करने में जुटे
गोंडा। जिले में अब कोचिंग संस्थानों के साथ लाइब्रेरी का भी पंजीकरण अनिवार्य किया जाएगा। सुरक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मानकों को पूरा करने के बाद ही लाइब्रेरी संचालकों को अनुमति मिलेगी। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में आवेदन मांगे गए हैं। मानकों के अनुपालन को लेकर प्रशासन की सख्ती का असर भी दिखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सात लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों ने बुधवार को अवकाश घोषित कर दिया। जिन संस्थानों को नोटिस जारी किया गया था, वहां विद्यार्थियों की कक्षाएं स्थगित कर सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण, आपात निकास समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया।

डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि जिले में संचालित सभी लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों को निर्धारित मानकों का पालन करना होगा। मानकविहीन पाए गए संस्थानों को आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के बाद ही संचालन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed