फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   people grapple with waterlogging

Gonda News: एक घंटे में झमाझम बारिश, जलभराव से जूझे लोग

Tue, 04 Aug 2026 08:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 04 Aug 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
people grapple with waterlogging
गोंडा के पटेलनगर ईदगाह मार्ग पर भरा बारिश का पानी।
गोंडा। झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि पटेलनगर ईदगाह रोड, आवास विकास कॉलोनी समेत अन्य स्थानों पर जलभराव से लोगों को जूझना पड़ा। जिले में 24 घंटे में करीब 57 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड हुई
विज्ञापन

मंगलवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद हल्की धूप खिल गई। इस वजह से उमस बढ़ गई। शाम को काले बादल छाते ही कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश होती रही। बारिश के चलते शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। पटेलनगर ईदगाह मार्ग पर पानी भरने की वजह से दुकानदारों व ग्राहकों को दिक्कतें हुईं। इस रास्ते से दुखहरणनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी मुसीबत का सामना करना पड़ा। नगर कोतवाली परिसर में भी पानी भर गया।
विज्ञापन

जयप्रभाग्राम क्षेत्र में बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी। अच्छी बारिश हुई तो बच्चों ने बरसात में बारिश का खूब आनंद उठाया। जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिलेभर में मंगलवार को करीब 57 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड हुई है। यह बारिश किसानों के लिए मुफीद है। धान की फसल को पानी की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed