{"_id":"6a72ec8eb8d509327d0dd11c","slug":"video-video-gada-ma-dapara-ka-takakara-sa-ghayal-yavaka-ka-lkhanauu-ma-mata-ghara-ma-maca-kaharama-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में डंपर की टक्कर से घायल युवक की लखनऊ में मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में डंपर की टक्कर से घायल युवक की लखनऊ में मौत, घर में मचा कोहराम
परसपुर-करनैलगंज मार्ग पर मंगलवार शाम डंपर की टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकोहरी निवासी रंजीत मौर्य (32) मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे बाबुरास गांव से बिजली वायरिंग का कार्य कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम बेलमत्थर के ककरहा गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परसपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर कर दिया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमएल) भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।