फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The Preliminary Eligibility Test will be held at 16 centres today

Gonda News: आज 16 केंद्रों पर होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा

Thu, 29 Oct 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 29 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The Preliminary Eligibility Test will be held at 16 centres today
गोंडा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के अभ्यर्थियों से वाहन चालक मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे। बस, ऑटो-टेंपो और ई रिक्शा संचालकों को निर्धारित किराया लेने और अभ्यर्थियों से शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। इसके लिए यातायात पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त चेकिंग अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को 16 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी। इसमें 14,256 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में 7,128 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन कार्यालय में वाहन यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। सीओ यातायात और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरसी भारतीय ने निर्धारित किराया लेने और परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि केंद्रों पर सीसीटीवी समेत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए सेक्टर, जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। चक्रवात की आशंका को देखते हुए संबंधित विभागों को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed