{"_id":"6ae38d74a10be821910abcf4","slug":"youth-and-young-girl-killed-after-being-run-over-by-a-dumper-truck-gonda-news-c-100-1-slko1026-168943-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डंपर से कुचलकर युवक और बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डंपर से कुचलकर युवक और बालिका की मौत
Thu, 29 Oct 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
परसपुर। डेहरास मार्ग पर चंदई पांडेय पुरवा के पास बृहस्पतिवार शाम चार बजे डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक और 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। हादसे में पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रगड़गंज की ओर से परसपुर जा रहा डंपर चंदई पांडेय पुरवा के पास अनियंत्रित हो गया। डंपर ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक और दोनों बच्चियां सड़क पर गिर गईं। इसके बाद डंपर उन्हें कुचलता हुआ निकल गया।
हादसे में युवक और 10 साल की बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल बच्ची को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। क्षेत्राधिकारी आनंद राय के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बाइक पर दिल्ली का पंजीयन नंबर मिला है। इसी के आधार पर मृतकों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।