{"_id":"69b841db4c61b3d9f7092b6c","slug":"there-should-be-a-high-level-inquiry-into-the-matter-of-demanding-money-in-anganwadi-recruitment-gonda-news-c-100-1-gon1003-154276-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आंगनबाड़ी भर्ती में पैसे मांगने के मामले की हो उच्च स्तरीय जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आंगनबाड़ी भर्ती में पैसे मांगने के मामले की हो उच्च स्तरीय जांच
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ऐक्टू के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
मसकनवा/छपिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए पैसे मांगने के मामले में सोमवार को ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। ऐसे में प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
यूनियन की राज्य कमेटी के सदस्य राजीव कुमार ने कहा कि ऑडियो वायरल होने के बाद छपिया थाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति मन्नू वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इससे एक बात साफ हो गई है कि भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है और मामला खुलने पर लीपापोती की जा रही है। आरोप लगाया कि भर्ती मामले में घोटाले से इन्कार नहीं किया जा सकता। इसमें बड़े पैमाने पर अधिकारियों की संलिप्तता हो सकती है। ऐसे में पूरी भर्ती प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही कमेटी गठित करके समयबद्ध उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। इस दौरान दीनानाथ त्रिपाठी, अमित शुक्ल, जमाल खां, सदानंद गिरी, सीता सरन, सगीर खां, मोहित तिवारी, रामदयाल, अखिलेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
कार्यालय में नहीं मिलीं सीडीपीओ
मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक सुरेश यादव ने बताया कि सोमवार को सीडीपीओ छपिया वंदना श्रीवास्तव से संपर्क करने का प्रयास किया गया। मगर कार्यालय में नहीं होने के चलते उनसे संपर्क नहीं हो सका। अन्य कर्मचारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। मंगलवार को दोबारा सीडीपीओ से संपर्क करने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही वायरल ऑडियो की जांच की जाएगी। किसके मोबाइल से ऑडियो वायरल किया गया और किससे बात हो रही है। सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच-पड़ताल की जा रही है।
शासन सख्त, जांच कमेटी गठित
भर्ती के लिए पैसे मांगने के मामले में शासन के अधिकारियों ने रिपोर्ट तलब की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सीडीपीओ की भूमिका की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संबंधित अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच प्रक्रिया पूरी करेंगे। रिपोर्ट के आधार पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos