फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vinod Sahni murder case: Former minister placed under house arrest while on his way to meet the family

विनोद साहनी हत्याकांड: परिजनों से मिलने जा रहे पूर्व मंत्री को हाउस अरेस्ट किया, कई मार्गों पर लगाए गए बैरियर

Wed, 23 Sep 2026 05:09 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 23 Sep 2026 05:09 PM IST
सार

पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें बिना किसी सूचना के हाउस अरेस्ट किया गया है। वह इस मामले को न्यायालय लेकर जाएंगे। ये निजता का हनन है।

विज्ञापन
Vinod Sahni murder case: Former minister placed under house arrest while on his way to meet the family
वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

रेक्सड़िया निवासी बर्तन व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के बाद जिले में सियासी गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह को उनके भभुआ स्थित आवास पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया। सुबह से ही उनके आवास के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया। इससे आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने पुलिस की कार्रवाई को निजता का हनन बताते हुए कहा कि उन्हें बिना किसी नोटिस के घर में नजरबंद किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के इशारे पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि बिना नोटिस हाउस अरेस्ट किए जाने के मामले में वह न्यायालय की शरण लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से सत्ता पक्ष घबरा रहा है। इसी कारण विपक्षी नेताओं को लोगों से मिलने से रोका जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से हाउस अरेस्ट के संबंध में तत्काल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई मार्गों पर बैरियर, रेक्सड़िया जाने से रोकने की तैयारी
विनोद साहनी के परिजनों से मिलने के लिए नेताओं के रेक्सड़िया पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने जिले की प्रमुख सड़कों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। चचरी, भौरीगंज, परसपुर और शाहपुर मार्ग पर पुलिस ने बैरियर लगाए हैं। इन इंतजामों का उद्देश्य लोगों को रेक्सड़िया गांव तक पहुंचने से रोकना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed